परिचय

ग्रामीण क्षेत्रों में मृतकजनों के अन्तिम संस्कार सम्मानपूर्वक एवं यथोचित ढंग से निर्धारित स्थान पर किये जाने एवं उपस्थित जनसमुदाय को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रति अंत्येष्टि स्थल की लागत रू0 24.36 लाख निर्धारित की गयी है। इसके अन्तर्गत शवदाह के लिए शवदाह प्लेटफार्म, शान्ति स्थल का निर्माण, उपस्थित लोगों को पेयजल, शौचालय, स्नानघर आदि का निर्माण किया जाता है।

शासनादेश दिनांक 02 सितम्बर 2014 द्वारा अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना वर्ष 2014 से प्रारंभ

योजना की लागत धनराशि

रूपये 24.36 नाख प्रति इकाई

निर्माण हेतु क्षेत्रफल

1750 वर्ग मीटर

योजना अंतर्गत निर्मित कराए जाने वाले कार्य (प्रति अंत्येष्टि स्थल)

  • प्लेटफार्म
  • शौचालय एव स्नानागार
  • शांति स्थल
  • हैण्ड पंप व लकडियो हेतु भण्डारगृह

अद्यतन प्रगति

  • अंत्येष्टि स्थल का कुल क्रमिक लक्ष्य - 6102
  • कुल क्रमिक प्रगति - 5239
  1. वित्तीय वर्ष 2024-25
    • कुल लक्ष्य-1000
    • कुल प्रगति - 146
    • शेष - 854
  1. वित्तीय वर्ष 2025-26
    • कुल लक्ष्य - 1000
    • कुल आवंटित धनराशि - रू0 24360.00 लाख
    • कुल व्यय धनराशि - रू0 3945.41.00 लाख

सम्बंधित जानकारी

क्र.सं. वित्तीय वर्ष योजना उप योजना कुल बजट (Total Budget) कुल व्यय (Total Expenditure) लाभार्थियों को प्राप्त लाभ
(Benefit Received To Beneficiaries)
No data available
Total : 0 0 0