परिचय

पंचायती राज विभाग, उ०प्र० द्वारा भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पंचायत भवनों में डिजिटल संसाधनों से युक्त डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना कराया जाना।

उद्देश्य

  • इस योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में डिजिटल साक्षरता का बढ़ावा देना।
  • नवीनतम् पुस्तकों तक बच्चों व किशोरों एवं युवाओं की पहुँच को सुगम बनाया जाना।
  • प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व किशोरों एवं युवाओं को डिजिटल लाइब्ररी के संसाधनों से सीधे जोड़ा जाना।
  • बच्चों व किशोरों एवं युवाओं में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देना।
  • पंचायत स्तर पर बच्चों व किशोरों एवं युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक पुस्तकें एवं डिजिटल कन्टेन्ट उपलब्ध कराया जाना।

वित्त पोषण

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा Scheme of Special Assistance to State for Capital Investment 2023-24 के अन्तर्गत प्राप्त अनुदान से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकाल (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना (शत-प्रतिशत केन्द्रॉश) कराया जा रहा है।

महत्वपूर्ण घटक

  • डिजिटल पुस्तकालय हेतु आई.टी. उपकरणों में डेस्कटॉप, प्रिंटर, यू.पी.एस. एवं स्मार्ट टी.वी. आदि की व्यवस्था।
  • पुस्तकालय फर्नीचर के अन्तर्गत बुक सेल्फ, कुर्सी, मेज एवं रैक आदि की व्यवस्था।
  • प्रत्येक पुस्तकालय में नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इण्डिया (NBT) एवं अन्य प्रकाशकों की चयनित पुस्तकों की व्यवस्था।
  • डिजिटल कन्टेन्ट के अन्तर्गत ई-बुक व अन्य डिजिटल कन्टेन्ट आदि की व्यवस्था।

पंचायतों का चयन

प्रथम चरण में 11,350 ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनके पंचायत भवन में 02 या अधिक कक्ष व 01 हॉल की उपलब्धता होने के साथ-साथ पंचायत भवन आबादी क्षेत्र के पास हो।

लाभ

ग्राम पंचायत स्तर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के बाल एवं युवाओं में डिजिटल साक्षरता के प्रति उनकी रूचि में वृद्धि होने के साथ ही उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के अन्तर्गत डिजिटली प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री सुगमतापूर्वक उपलब्ध होगी।

  • शिक्षा में सुधार- गाँव के छात्र और युवा आसानी से ई-बुक्स, स्टडी मटेरियल और संदर्भसामग्री तक पहुँच सकते हैं।
  • डिजिटल साक्षरता- ग्रामीण जनता को कंप्यूटर और इंटरनेट उपयोग की आदत डालने में मदद।
  • कम लागत पर जानकारी - महंगी किताबें और पत्रिकाएँ मुफ्त या कम खर्च पर उपलब्ध।
  • स्थानीय भाषा में सामग्री- मातृभाषा में किताबे और संसाधन उपलब्ध, जिससे समझ में आसानी।
  • सभी के लिए शिक्षा- किसी भी उम्र के लोग नई स्किल्स और जान अर्जित कर सकते हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी- ग्रामीण छात्रों के लिए ऑनलाइन टेस्ट. नोट्स और तैयारी सामग्री की सुविधा।
  • संस्कृति और परंपरा का संरक्षण- स्थानीय इतिहास, लोककथाएँ और साहित्य का डिजिटलीकरण।
  • समय की बचत- गाँव में ही अध्ययन की सुविधा मिलना ।
  • आर्थिक विकास में योगदान- शिक्षित और डिजिटल रूप से सशक्त ग्रामीण समाज, जो रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देता है।

सम्बंधित जानकारी

क्र.सं. वित्तीय वर्ष योजना उप योजना कुल बजट (Total Budget) कुल व्यय (Total Expenditure) लाभार्थियों को प्राप्त लाभ
(Benefit Received To Beneficiaries)
No data available
Total : 0 0 0