परिचय

मातृभूमि योजना के अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति / व्यक्तियों का समूह/ निजी संस्था किसी ग्राम पंचायत के विकास कार्य अवस्थापना सुविधा का विकास व पंचायती राज अधिनियम की धारा 15 के अन्तर्गत अनुमन्य ग्राम पंचायतो में कार्यों को कराना चाहते है और कार्य की लागत का 60% की धनराशि वहां करने के इच्छुक है तो शेष 40% तक की धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

परियोजना का नाम सहयोग कर्ता की इच्छा के अनुसार रखा जायेगा।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आकार व प्रकार का शिलापट्ट / प्लेक सहयोग करने वाले व्यक्ति/संस्था के प्रस्तावानुसार उस भवन अथवा अवस्थापना सुविधा के ऊपर यथोचित स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा।

योजनान्तर्गत कराये जा सकने वाले कार्य

  1. स्कूलों व इण्टर कालेज का निर्माण या स्मार्ट क्लासेस की स्थापना।
  2. CC रोड, आईसीसी ड्रेन का कार्य
  3. ओपन जिम का कार्य
  4. सामुदायिक भवन, विवाह हेतु मैरिज हॉल (बारात घर), स्किल सेन्टर
  5. प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र - उप चिकित्सा केन्द्र भवन, साज-सज्जा, उन्नयन (Up-gradation), उपकरण आदि की व्यवस्था।
  6. आंगनबाड़ी-मध्यान्ह भोजन का रसोईघर भण्डारण गृह।
  7. पुस्तकालय, ऑडीटोरियम।
  8. खेलकूद स्टेडियम के लिए व्यायाम शाला और उपकरण, ओपन जिम।
  9. सी.सी.टी.वी. कैमरा, सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम।
  10. अन्त्येष्टि स्थल
  11. जन समूह हेतु जल उपचारण की व्यवस्था/एस.टी.पी. सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट।
  12. तालाब का सौंदर्गीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, जल संरक्षण के कार्य।
  13. बस स्टैण्ड, यात्री शेड।
  14. सोलर एनर्जी स्ट्रीट लाईट, पेयजल व्यवस्था, एल.ई.डी. लाईट।
  15. पशु सुधार नस्त्र केन्द्र की स्थापना/संचालन।
  16. फायर सर्विस स्टेशन
  17. ग्रामीण आर्टिशन के लिए अवस्थापना सुविधाएं व मार्केटिंग की व्यवस्था।
  18. दुग्ध संग्रह केन्द्र/बल्क मिल्क कूलर व समितियों का विकास।
  19. चारागाह विकास।
  20. गरीबी उन्मूलन हेतु कार्य एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल की प्राप्ति के लिए कार्य।
  21. अन्य विकास / जनोपयोगी कार्य।

लाभ

  1. उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को उनकी मातृभूमि से पुनः जोड़ना।
  2. ग्राम में निवासरत व बाहर गए सुविधा सम्पन्न लोगो के लिए अपने गाँव के विकास में योगदान देने हेतु व्यवस्थित प्लेटफार्म व सरकारी सहायता उपलब्ध कराना।
  3. निजी निवेश, सहभागिता व नियमित अनुश्रवण से ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि एवं नए तकनीकी व विचार का समावेश।
  4. दानकर्ता को 12 A व 80 G के तहत आय कर में छूट।

सम्बंधित जानकारी

क्र.सं. वित्तीय वर्ष योजना उप योजना कुल बजट (Total Budget) कुल व्यय (Total Expenditure) लाभार्थियों को प्राप्त लाभ
(Benefit Received To Beneficiaries)
1 2025-26 उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना 640000000.00 28854958.00 0
Total : 640000000.00 28854958.00 0