परिचय
पंचायतीराज संस्थाओं का अंश एवं धन वितरण का फार्मूला
- धनराशि का बंटवारा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के मध्य 15:15:70 के अनुपात में
- जनपदवार विभाजन 90 प्रतिशत जनसंख्या (2011) तथा 10 प्रतिशत क्षेत्रफल के आधार पर
- जनपद की ग्राम पंचायतों के मध्य विभजन 90:10 के सिद्धान्त पर अर्थात 90 प्रतिशत कुल जनसंख्या तथा 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति की जनसंख्या को भार देते हुए
- क्षेत्र पंचायतों के मध्य विभाजन 90:10 के सिद्धान्त पर अर्थात 90 प्रतिशत कुल जनसंख्या तथा 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति की जनसंख्या को भार देते हुए
- जिला पंचायतों के मध्य विभाजन 90:10 के सिद्धान्त पर अर्थात 90 प्रतिशत कुल जनसंख्या तथा 10 प्रतिशत क्षेत्रफल को भार देते हुए
कार्यकाल
वित्तीय वर्ष 2020.21 से वित्तीय वर्ष 2025.26 तक
- मद => टाइड (60%) अनटाइड (40%)
- टाइड ग्राण्ट का उपयोग स्वच्छता एवं पेयजल संबंधी कार्यो हेतु किया जाता है।
- अनटाइड ग्राण्ट का उपयोग मुख्यता आधारभूत संरचनाओ/परिसम्पत्तियो के विकास एवं रख-रखाव आदि हेतु किया जाता है।
- कुल धनराशि का अधिकतम 10% तक पंचायतो द्वारा तकनीकी एवं प्रशासनिक मद हेतु निर्धारित है।
पात्रता
उत्तर प्रदेश की सभी विधिवत गठित ग्राम पंचायतें, क्षेत्र पंचायतें और जिला पंचायतें इस योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
लाभ
- Tied Grants: इसका 50% भाग स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त (ODF) की स्थिति के रखरखाव, तथा शेष 50% भाग पेयजल आपूर्ति, जल संचयन और जल पुनर्चक्रण जैसी सेवाओं के लिए निर्धारित है।
- Untied Grants: इसका उपयोग ग्राम पंचायतों द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार मूलभूत सेवाओं में सुधार हेतु किया जा सकता है।
पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर: Tied Grants का उपयोग विशेष रूप से स्वच्छता और पेयजल
आपूर्ति जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है, जबकि Untied Grants
का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न मूलभूत सेवाओं में सुधार हेतु
किया जा सकता है।